SciTech

झारखंड में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध

झारखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य में ई-सिगरेट के इस्तेमाल व बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, “ई-सिगरेट निकोटिन इस्तेमाल करने का एक नया तरीका है। यह गर्भवती महिलाओं के भ्रूण पर असर डालता है। इससे मानसिक समस्याएं होती हैं। ई-सिगरेट की ब्रिकी, वितरण, प्रचार, आयात व इस्तेमाल को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।”

इसमें कहा गया, “ई-सिगरेट में आम तौर पर प्रोपलीन ग्लाइकॉल (पीजी) व ग्लिसरॉल जैसे तत्व होते हैं, जिसमें वैकल्पिक रूप से निकोटिन की अलग-अलग मात्रा होती है।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *