SciTech

चंद्रयान-2 प्रक्षेपण का दिन घोषणा किया इसरो ने

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि चंद्रयान-2 को पूर्व निर्धारित समय के सात दिन बाद 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा। इससे पहले 15 जुलाई को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण तकनीकी खामी पाए जाने पर नियत समय से एक घंटा पहले रोक दिया गया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, “तकनीकी गड़बड़ी के कारण 15 जुलाई, 2019 को रोका गया चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण अब भारतीय समय के अनुसार सोमवार, 22 जुलाई, 2019 को अपराह्न 2.43 बजे तय किया गया है।”

इसरो ने अपने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क तृतीय (जीएसएलवी-एमके तृतीय) में आई तकनीकी खामी दूर करने के बाद प्रक्षेपण के लिए संशोधित समय तय किया है।

इससे पहले सोमवार को जीएसएलवी-एमके तृतीय में तकनीकी खामी आने के कारण अधिकारियों ने निर्धारित समय से एक घंटा पहले प्रक्षेपण रोक दिया था।

इसरो ने ट्वीट किया था, “प्रक्षेपण से एक घंटा पहले एक तकनीकी खराबी का पता चल गया। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को आज रोक लिया गया है। संशोधित प्रक्षेपण तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *