National
मटन खाने के बाद 1 की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती

झारखंड के गुमला जिले में जहरीले मटन का सेवन करने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा नौ लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार, चपका कथारटोली गांव के कुछ लोगों ने बुधवार रात एक बकरी को पकाकर खाया था। यह बकरी कीटनाशक का सेवन करने के बाद मर गई थी।
जहर वाले मटन के सेवन के बाद 10 से ज्यादा ग्रामीणों को उल्टी होने लगी। इसके बाद उन्हें एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां 65 वर्षीय जेठू उरांव की मृत्यु हो गई।
पुलिस का कहना है कि बाकी का इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।