National

पति की हत्या, प्रेमी सहित पत्नी गिरफ्तार

महिला और उसके प्रेमी ने हत्या को घर के अंदर ही अंजाम दिया। शव को घर में ही छिपा दिया।

अशोक विहार इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों में मरने वाले की पत्नी और प्रेमी है। घटना जेलरवाला बाग इलाके में 1-2 मई की रात हुई थी। महिला और उसके प्रेमी ने हत्या को घर के अंदर ही अंजाम दिया। शव को घर में ही छिपा दिया। पुलिस को महिला ने बताया था कि उसके पति की मौत स्वभाविक है। पुलिस को शक था इसलिए उसने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

पोस्टमॉर्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि हत्या की वारदात को अंजाम गला दबाकर दिया गया था। मामला खुलने पर पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मरने वाला शख्स परचून की दुकान करता था। वो मूलत: ओडिशा का रहने वाला था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *