National
एम.जे. अकबर ने इस्तीफा दिया

भारत में ‘मी टू’ अभियान की शुरुआत के बाद कई महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और पूर्व संपादक एम.जे. अकबर ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
गौरतलब है कि उनके साथ काम कर चुकी कई महिला पत्रकारों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और इस बाबत भाजपा सरकार पर भी काफी दबाव था।