National

श्रीनगर में मौसम की सर्वाधिक सर्द रात

श्रीनगर में बीती रात मौसम की सर्वाधिक सर्द रात रही और रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

शहर की डल झील के अंदर जगह-जगह पानी की पतली परत जम गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में लेह कस्बा सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

कारगिल का तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग का शून्य से 9.5 डिग्री नीचे और पहलगाम का शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

वहीं जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, कटरा का 6.4 डिग्री, बटोट का 1.8 डिग्री, बनिहाल का 4.1 डिग्री और भद्रवाह का शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *