66 साल की उम्र में मां बनी महिला, खुद बताया कैसे हुआ यह चमत्कार!
66 साल की उम्र को अक्सर बुढ़ापे की सीमा माना जाता है, लेकिन इस महिला ने यह साबित कर दिया कि इस उम्र में भी मां बनना मुमकिन है। उनकी कहानी सुनकर लोग हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा कैसे हुआ?

साल 1977 में उन्होंने पहली बार मां बनने का सुख पाया। अब 2025 में, उन्होंने 10वें बच्चे को जन्म दिया। खास बात यह है कि 50 साल की उम्र पार करने के बाद उन्होंने लगातार बच्चों को जन्म दिया। जब उनका 10वां बच्चा हुआ, तब उनकी उम्र 66 साल थी।
इस उम्र में भी मां बना जा सकता है! यह उन्होंने 50 साल के बाद लगातार बच्चों को जन्म देकर साबित कर दिया। जर्मनी की रहने वाली 66 वर्षीय यह महिला अब भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी डिलीवरी सिजेरियन से हुई, और उनका नवजात बेटा भी स्वस्थ है।
अलेक्ज़ेंड्रा नाम की इस महिला का कहना है कि इतनी उम्र में मां बनना उनके लिए कोई परेशानी की बात नहीं है। उन्हें अभी भी ऐसा लगता है जैसे वे 35 साल की हैं। वह खुद को बेहद फिट महसूस करती हैं। आखिर इस उम्र में भी मां बन पाना कैसे संभव हुआ? इस बारे में उन्होंने अपने जीवनशैली के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा स्वस्थ आहार लेती हैं और हर दिन एक घंटे तैराकी करती हैं। साथ ही, वह दो घंटे पैदल चलकर खुद को फिट रखती हैं। उन्होंने कभी गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल नहीं किया।
उन्होंने सब कुछ प्रकृति के स्वाभाविक नियमों पर छोड़ दिया। सबसे खास बात यह है कि उनके 10 में से 7 बच्चे तब पैदा हुए जब वह 50 साल की उम्र पार कर चुकी थीं।
हालांकि, अधिकतर बार उनकी डिलीवरी सिजेरियन से हुई। 66 साल की उम्र में 10वें बच्चे को जन्म देने की खबर ने दुनियाभर के मीडिया में सुर्खियां बटोरीं।