National

छोटा शकील का करीबी सहयोगी अफरोज वडारिया गिरफ्तार

अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस ने अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि वडारिया के खिलाफ लुक आउट सकरुलर नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि वह छोटा शकील का करीबी सहयोगी था और उसके लिए हवाला लेनदेन का काम करता था।

अधिकारी ने कहा कि जैसे ही वह मुंबई पहुंचा, उसे हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, वडारिया अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील की सलाह पर हवाला लेनदेन करता था।

अधिकारी ने कहा कि वडारिया दाऊद इब्राहिम के करीबी फहीम मचमच से सीधे तौर पर जुड़ा था।

पुलिस फिलहाल मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हुई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *