National

तेंदुए ने ली महिला की जान

इसी महीने तेंदुए ने 11 जून को तीन लोगों पर हमला किया था, जिसके बाद वह कई दिन तक दिखाई नहीं दिया।

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर क्षेत्र में एक तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हसनपुर पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान फूलपुर गांव की 40 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई। वह सोमवार को अपने खेत में काम करने गई थी।

जब वह घर नहीं लौटी, तो उसके परिजन और ग्रामीणों ने उसे खोजना शुरू किया। अंत में महिला का शव एक आम के बगीचे में मिला, जहां तेंदुआ उसे घसीटकर ले गया था।

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शारदा देवी की मौत तेंदुए के हमले की वजह से हुई है। इस इलाके में, खासतौर से आम के बगीचों में तेंदुए को कई बार देखा गया है।

इसी महीने तेंदुए ने 11 जून को तीन लोगों पर हमला किया था, जिसके बाद वह कई दिन तक दिखाई नहीं दिया।

मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच कर तलाशी व खोज अभियान शुरू कर दी है।

हसनपुर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) नीरज कुमार ने कहा, “ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक महिला को तेंदुए ने मार डाला। पुलिस और वन अधिकारियों की एक संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्षेत्र में तलाशी ली। तेंदुए को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *