National

मुंबई लोकल ट्रेनों के रोके जाने पर फैसला मुख्यमंत्री लेंगे

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन सेवाओं को कुछ दिनों के लिए रोके जाने का महत्वपूर्ण फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस मामले पर राज्य कैबिनेट बैठक में मंगलवार दोपहर बाद चर्चा की जाएगी। सरकार दृढ़ है कि कोरोना वायरस को ‘दूसरे चरण से तीसरे चरण में’ किसी भी कीमत पर फैलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस फैसले में उपनगरीय ट्रेनों के अलावा मुंबई मेट्रो रेल, मोनोरेल और परिवहन के अन्य सार्वजनिक साधन शामिल हो सकते हैं, जो देश की वाणिज्यिक राजधानी को करीब ठप्प करने की क्षमता रखते हैं।

टोपे ने कहा, “ट्रेन के सभी कोचों को फ्यूमिगेट करना, भीड़ से बचने के लिए प्रत्येक बोगी में उपलब्ध सीटों की संख्या के अनुसार यात्रियों को सीमित करने के भी विकल्प पर विचार किया जा रहा है। ऐसा पूरी तरह से ट्रेन सेवाओं को रोकने की बजाय किया जा सकता है।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *