National

मप्र में सुबह तेज धूप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ और तेज धूप है। धीमी गति की हवाओं के बीच धूप सुकून देने वाली है।

राज्य में ठंड के बढ़ते असर के बीच शुक्रवार को धूप राहत देने वाली है। राज्य के कई हिस्सों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ रात और सुबह के समय ठंड बढ़ गई है, साथ ही बीच-बीच में चलने वाली धीमी गति की हवाएं सिहरन पैदा कर देती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, इंदौर का 18.6 डिग्री, ग्वालियर का 13.2 डिग्री और जबलपुर का 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, इंदौर का 32 डिग्री, ग्वालियर का 29.7 डिग्री और जबलपुर का 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *