National

बिहार में मौसम साफ, कोहरा बढ़ने के आसार

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है और सुबह से धूप निकली हुई है। इस बीच राजधानी के तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.0 डिग्री और पूर्णिया का 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और रात में कोहरा बढ़ने की संभावना है। दो-चार दिनों के अंदर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 29.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *