Defence

नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की चपेट में आकर एक सैनिक की मौत

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकी के पास हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर एक सैनिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि तड़के करीब चार बजे नियंत्रण रेखा पर सेना की चौकी के पास हिमस्खलन की घटना हुई।

एक अधिकारी ने कहा, “दो जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। घटना के तत्काल बाद राहत अभियान चलाया गया और दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया।”

उन्होंने कहा, “इनमें से एक लांस नायक सपन मेहरा को बचाया नहीं जा सका। एक अन्य जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *