National

75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर को हुई, जब वृद्ध महिला अपने घर के करीब अपने दोस्त के घर पर थी।

कोच्चि : पुथेनकुरिशु पुलिस ने बुधवार को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और क्रूरतापूर्वक किए गए हमले के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों में एक महिला, उसका बेटा और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। सर्जरी के बाद भी बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है। गिरफ्तार लोगों में ओमाना भी शामिल है, जिसके घर में महिला के साथ दुष्कर्म और हमला हुआ था। इसके अलावा ओमाना का बेटा मनोज और मोहम्मद शफी नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दर्ज आरोपों में दुष्कर्म और क्रूर हमले शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा, “गिरफ्तारी की गई है और शीघ्र ही तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।”

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर को हुई, जब वृद्ध महिला अपने घर के करीब अपने दोस्त के घर पर थी।

केरल महिला आयोग ने भी मुकदमा दर्ज किया है।

महिला को खनी खिलाने के बहाने ओमाना के घर लाया गया था, जहां यह घटना हुई थी।

ओमाना ने अपने पड़ोसियों को बताया कि बुजुर्ग महिला फिसल गई और खुद ही गिर गई, जिससे वह घायल हो गई।

घटना के थोड़ी देर बाद खून से सनी महिला को पहले उसके घर ले जाया गया और बाद में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

वहां से उसे कोलेंचेरी के निजी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। वहां एक इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है।

महिला के बेटे ने कहा कि उसके सिर पर किसी नुकीली चीज से गंभीर घाव हैं और उसके प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *