Sports

कोहली इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर हैं। हूपर एचक्यू के द्वारा हाल में यह जानकारी दी गई है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में शीर्ष पर हैं और उनके 17.28 लाख फॉलोअर हैं।

रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 9, 75000 अमेरिकी डॉलर कमाते हैं।

इस मामले में ब्राजील के नेमार दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 12.14 लाख फॉलोवर हैं।

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 3.6 करोड़ फॉलोअर हैं। इस मामले में वह भारत के पहले खेल व्यक्तित्व हैं, जिनकी इतनी संख्या में प्रशंसक हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *