World

विवाहेतर संबंधों के कारण 11 लोगों को कोड़े लगाए गए

इंडोनेशिया के अचेह प्रांत में विवाहेतर संबंधों के लिए 11 लोगों को गुरुवार को सार्वजनिक रूप से कोड़े लगाए गए। अचेह दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश में एकमात्र शरिया कानून वाला प्रांत है।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सुमात्रा द्वीप के उत्तर पश्चिमी हिस्से में प्रांतीय राजधानी बांदा अचेह की एक मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए लोगों के सामने आरोपियों को (इनमें पांच युगल भी शामिल थे) आठ से 33 कोड़े मारे गए।

जोड़ों को विवाह से पहले संबंध बनाने के लिए कोड़े मारे गए, जबकि एक दूसरे व्यक्ति को 33 कोड़े मारने की सजा इसलिए दी गई क्योंकि उसने कम उम्र की लड़की के साथ संबंध बनाए।

सजा देखने के लिए इकट्ठा हुए लोगों ने इस घटना की रिकॉर्डिग अपने मोबाइल फोनों में की।

अचेह, इंडोनेशिया का इकलौता ऐसा प्रांत है, जहां इस्लामिक कानूनों का पालन सख्ती के साथ किया जाता है।

मध्यकाल की पुरानी प्रथाओं का पालन करने के लिए वैश्विक मानव अधिकार समूहों द्वारा यहां के कानूनों की आलोचना की जाती है।

ग्यारह आरोपियों में से एक गैर-मुस्लिम, बौद्ध धर्म का मानने वाला था। 2014 में कानून में संशोधन हुआ था कि दूसरे धर्म के व्यक्ति को शरिया कानून के अनुसार सजा से छूट रहेगी लेकिन इस व्यक्ति के मामले में ऐसा नहीं हुआ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *