National

रांची डिवीजन में बनेगा 60 रेल डिब्बों का आइसोलेशन वार्ड

कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती गम्भीरता को देखते हुए रेलवे ने रांची रेल डिवीजन को भी ट्रेनों के डिब्बों को आइसोलेशन बेड में तब्दील करने को कहा है। इस निर्देशक के बाद यह प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय ने सभी जोन के जीएम को पत्र लिखकर ट्रेन की बोगियों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने को कहा है।

दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय से शुक्रवार को रांची रेल डिवीजन को एक और पत्र मिला लिखा गया है। पत्र में इस डिवीजन में कुल 60 डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड में बदलने को कहा गया है।

रेलवे के मुताबिक इन 60 डिब्बों में 540 बेड तैयार किये जायेंगे। एक बोगी में नौ बेड मरीजों के लिए होगा और डॉक्टर व नसिर्ंग स्टाफ के लिए अलग व्यवस्था होगी।

रांची रेल डिवीजन के मुताबिक दो-तीन में फेज वाइज आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार होने लगेगा। इस पूरे काम मे 10 दिन लगेगा। राज्य सरकार से जो भी निर्देश मिलेगाए उसके मुताबिक रेलवे वहां इन बोगियों को पहुंचायेगा।

रांची डिवीजन के सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया है कि ट्रेनों के डिब्बों में आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम हटिया यार्ड में किया जा रहा है।

बोर्ड ने आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए 15 वर्ष पुराने स्लीपर कोच का इस्तेमाल करने को कहा है। इन डिब्बों में भारतीय शैली के शौचालय होंगे। इन डिब्बों में वो सभी सुविधाएं होंगी जो एक अस्पताल के लिए जरूरी हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *